थाली बजाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से पूर्ण लॉकडाउन खोलने का किया अनुरोध

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी(जुबैर आलम)प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर मुख्य बाजार से होते हुए बसस्टैंड पर हाथ में थाली लेकर कोविड कर्फ्यू को समाप्त करने मांग की और आर्थिक पैकेज देने की मांग को लेकर ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कालाढूँगी के सैकड़ो व्यापारियों ने बाजार खोलने को लेकर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही नारे लगाकर लॉकडाउन खोलने के लिए सरकार से अनुरोध किया। इस प्रदर्शन में सभी व्यापारियों द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कालाढूँगी को पूर्ण समर्थन दिया गया।

कालाढूंगी के मुख्य बाजार में प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा की अगुवाई में प्रदर्शन करने के दौरान व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि विगत डेढ़ माह से व्यापारी आर्थिक तंगी को झेल रहे है। लेकिन सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया है। कोविड में सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले लॉकडाउन और अब कोविड कर्फ्यू में अधिकांश व्यापारी प्रतिष्ठान बंद हैं। व्यापारियों को बिजली, पानी के बिल के साथ दुकान का किराया निरंतर देना पड़ रहा है। जबकि व्यापारियों ने इन समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मदों के बिल माफ करने की मांग की है। व्यापारी टैक्स देने के बाद अपने ही सामान को डरकर बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

इस मौके पर व्यापार मंडल के पधाधिकारियों में अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा, प्रचार मंत्री नीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष नंदन कुमार, विपिन पांडे, कुशल खाती, यशवंत बिष्ट, मेहताब, महामंत्री विपुल, जिलामंत्री जनकराज उप्पल, प्रेम चंद्र मित्तल, रमेश गुप्ता, अनमोल बिष्ट, त्रिलोक सामंत, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश कांडपाल, संजय, पवन बिष्ट, तरुण पाल, खालिद सिद्दीकी, सिकंदर, तेज सिंह सिराडी, उस्मान दरियाल, ज़ुबैर आदि सैकडों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *