उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीन दिवसीय दौरे पर होंगी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल

ख़बर शेयर करें -

समाचार प्लस लाइव | उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीन दिवसीय दौरे पर होंगी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, अन्य कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति आज शाम देहरादून स्थित राष्ट्रपति भवन में विश्राम करेंगी। कल यानी 20 जून को अपने जन्मदिन के अवसर पर वह राष्ट्रपति भवन में शुभकामनाएं स्वीकार करेंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रपति राजपुर रोड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, और साथ ही नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट का भी विमोचन करेंगी। इसके अतिरिक्त, वह उत्तराखंड में आयोजित कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

तीन दिवसीय दौरे के उपरांत राष्ट्रपति 21 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *