लालकुआं – (जफर अंसारी) 19 सितंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा पर प्रहार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने कहा कि धर्म एवं झूठ की राजनीति करने वाले अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी आ रहे हैं जबकि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस का भी कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी झूठी और कोरी घोषणा करके जनता को मुफ्त की चीजों का सपना दिखाकर गुमराह कर रही है। दिल्ली मॉडल के विकास की बात बारिश में सामने आ गई जहां सड़कों पर पानी भरा रहा जहाँ लोग नाव एवं कश्तियां बनाकर तैरते नजर आए। अब आम आदमी पार्टी की नजर उत्तराखंड पर है और यहां भी झूठी घोषणाएं करके जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है | मगर प्रदेश की जनता समझदार है और आम आदमी पार्टी की नीतियों से वाकिफ भी |
Related Posts
70 साल के बुजुर्ग पर दो बाघों ने किया हमला, कुदाल ले कर भिड़ गया बुजुर्ग, डटकर किया मुकाबला ……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी। उत्तराखंड में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जिले में आए…
सिर्फ वायदे नहीं रूद्रपुर का होगा कायाकल्पः विकास शर्मा, वार्ड 12 और 13 में भाजपा प्रत्याशी ने किया तूफानी जनसंपर्क
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 12 और 13 के दूधिया मंदिर कालोनी, रेशमबाड़ी…
रुद्रपुर पहुँचे मुख्यमंत्री, कोरोना कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण । कोरोना, डेंगू,ब्लेक फंगस की रोक थाम के लिए सरकार पूरी तरह है मुश्तैद।
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर। (शादाब हुसैन/शम्मी मैहर) एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रपुर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने…
