थाना दिवस के मौके पर थाना कालाढूंगी में लगा जनता दरबार

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी – (जुबेर आलम)  थाना दिवस के मौके पर कालाढूंगी थाने में जनता दरबार लगाया गया | जिसमें जनता की जन समस्याओं को सुना गया और जल्द ही उन समस्याओं को हल करने के बारे में भी कहा गया । जनता दरबार में क्षेत्र के वार्ड सभासद भी मौजूद रहे | उन्होंने कालाढूंगी शहर में होने वाली परेशानियों जैसे नशे और अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस, क्षेत्रीय अधिकारी और कालाढूंगी थाना अध्यक्ष को अवगत कराया | साथ ही कोटाबाग और कालाढूंगी के आसपास गांव के ग्राम प्रधानों ने अपने – अपने क्षेत्र से होने वाली सभी समस्याओं को बताया जिस पर पुलिस व अधिकारियों ने गांव वासियों को समस्याओं से राहत दिलाने की  बात कही | इसके अलावा थाना अध्यक्ष ने दो एंड्राइड मोबाइल एप के बारे में भी लोगों को बताया और नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जनता के लिए दो नंबर 9719291929   , 7519051905 भी बताएं जिन पर फोन करके अपने आसपास के होने वाली गतिविधियों पर नजर रख कर के पुलिस को अवगत करा सकते है साथ ही उन्होंने कहा फोन करने वाले की पहचान को गुप्त रखा जायेगा | वहीँ बाजारों में अनियमित तरीके से ठेले व दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो लोग अपने ठेले पर खाद्य पदार्थ के साथ शराब का सेवन कराते हैं उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *