दिनेशपुर – (जफर अंसारी) उधम सिंह नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे देख कर हर कोई सन्न रह सकता है । केवल चोरी के शक के आधार पर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गयी। मारपीट में पानी का प्लास्टिक का पाइप ओर लोहे के डंडे का प्रयोग किया गया और शक दूर होने पर दोनों को छोड़ दिया गया। हद तो उस वक्त हो गयी जब चोरी के शक पर फैक्ट्री के दबंग लोगो ने दोनों युवकों की इतनी बेरहमी से पिटाई की ओर मौजूद लोग इसका वीडियो बनाते रहे और किसी ने भी बचाने की कोशिश नही की है और पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी। । मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेशपुर अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts
पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, नौ घायल….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – पौड़ी जिले के मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।…
सांसद अजय भट्ट के राज्य मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
ख़बर शेयर करें – लालकुआ- (नंदन राम आर्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में नैनीताल सांसद अजय भट्ट को रक्षामंत्रालय…
भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने मनाया छठ पर्व…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ मैया का आशीर्वाद लिया…
