दुसरे सम्प्रदाए के लड़के के साथ भागी लड़की,हिंदूवादी संगठनों ने लड़की को बरामद करने के लिए12 घंटे का पुलिस को दिया समय

ख़बर शेयर करें -

खटीमा (मोहम्मद उस्मान अंसारी )उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली क्षेत्र खटीमा के वार्ड नंबर 14 निवासी शारदा गुप्ता की बालिग पुत्री नेहा दूसरे संप्रदाय के एक लेडीज टेलर के साथ घर से उन्नीस नवंबर को भाग जाने के मामले में हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने जहां पुलिस पर मामले में ढील डालने का आरोप लगाया वही घर से गायब पुत्री की मां शारदा गुप्ता ने कहा कि वह 19 नवंबर से लगातार पुलिस से उनकी पुत्री की बरामदगी की मांग को लेकर खटीमा कोतवाली के चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वही पुलिस का घेराव कर रहे हिंदूवादी नेता रदीप पोखरिया ने कहा कि 12 घंटे के अंदर पुलिस को युवती को बरामद करने का समय दिया गया है नहीं तो 12 घंटे बाद हिंदूवादी संगठनों द्वारा कठोर कदम उठाया जाएगा।

वही खटीमा कोतवाली के एसएसआई भुवन जोशी ने बताया कि घर से गायब युवती को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है उम्मीद है जल्द ही पुलिस द्वारा लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *