बाजपुर (मोहम्मद आसिफ) बाजपुर में चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कनवेयर बैल्ट का बटन दबाकर और गन्ना डालकर किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर चीनी के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया। चीनी मिल मे पहली गन्ने से लदी बैलगाडी और पहली ट्रेक्टर ट्राली के मालिक को केबिनेट मंत्री द्वारा एक कम्बल, एक बाल्टी देकर और उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि चीनी मिल की आय बढाने के लिए निकट भविष्य मे इसका आधुनिकीकरण किया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले गन्ने का भुगतान प्रदेश सरकार कर चुकी है जो बेहद सराहनीय कार्य है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शीघ्र ही फैक्ट्री मे 155 करोड का पावर प्लांट स्थापित किये जाने की बात कही।
Related Posts
महाप्रबंधक 9000 रूपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में अनुबंधित बेसन के संचालक को लेकर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक के द्वारा रूटों…
दो पक्षों में आपसी झगड़े में जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- चीला रोड पर कोडिया गांव के पास दिल्ली निवासी युवकों की वहां के स्थानीय निवासी स्कूटी…
अजय भट्ट का नामाकन होगा ऐतिहासिक, मुख्यमंत्री धामी , प्रभारी गौतम ,प्रदेश अध्यक्ष भट्ट साहित कई दिग्गज होंगे शामिल……..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय…
