हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ के अनेकों रंग देखने को मिल रहे हैं कुंभ में सभी अखाड़ों द्वारा भव्य रूप से नगर में प्रवेश किया जा रहा है हाथी घोड़े ऊंटों पर सवार नागा सन्यासी और साधु संत लोगों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं सभी अखाड़े पेशवाई के माध्यम से अपनी अपनी छातियों में प्रवेश कर रहे हैं निरंजनी जूना अग्नि और किन्नर अखाड़ा के बाद आज आनंद अखाड़े की भव्य पेशवाई निकाली जा रही है जिसमें नागा सन्यासी और साधु संत लोगों को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं जगह-जगह साधु संतों का स्थानीय निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद महाराज का कहना है कि पंचायती आनंद अखाड़े का नगर प्रवेश है आज पेशवाई में अखाड़े के सभी नागा सन्यासी महामंडलेश्वर और साधु संत कुंभ मेले में पेशवाई के माध्यम से प्रवेश कर रहे हैं यह हरिद्वार के लिए भी सौभाग्य का विषय है क्योंकि देश का भ्रमण कर साधु संत हरिद्वार कुंभ मेले में आए हैं और लोगों को उनका आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है इनका कहना है कि कोरोना महामारी को देखते हुए भारत सरकार की गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा है हम सब लोगो से अनुरोध करते हैं कि भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाए कुंभ मेले की शुरुआत में सभी अखाड़ों के नागा सन्यासी रमता पंच देश भर का भ्रमण कर कुंभ नगरी पहुंचते हैं और भव्य रुप से नगर का प्रवेश करते हैं उसी को पेशवाई कहते हैं हरिद्वार कुंभ का आगाज हो गया है सभी अखाड़े भव्य रुप से नगर प्रवेश कर रहे हैं और यह एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि साधु सत हाथी घोड़ो उठो और रथों पर सवार होकर अपने-अपने छावनी ओं में प्रवेश कर रहे हैं और वही इनके द्वारा अपना धुना रमाया जाएगा और लोग इनके दर्शन कर सकेंगे
Related Posts
लिव इन में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने आप को ही मारी गोली……
ख़बर शेयर करें -मंगलवार सुबह 01:23 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। महिला कॉलर ने कहा कि टीनू पब्लिक स्कूल…
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में जीवन में कौशल तथा प्रोत्साहन Life Skills and Motivation विषय पर संगोष्ठी का आयोजन |
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा समाज शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में…
दिव्यागो और एससी एसटी को पांच प्रतिशत की छूट…
ख़बर शेयर करें -उच्च न्यायालय ने एक साथ पचास प्रतिशत से अधिक याचिकाओं पर की सुनवाई स्नातक और बीएड में…
