लालकुआं (जफर अंसारी) वन विभाग के टांडा वन क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी प्रांगण में देर शाम युवक के पुराना सड़ा गला शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र मे हड़कंप मच गया जिसके बाद मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है आपको बता दें कि बीती रात को लालकुआं के टांडा वन क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी ग्राउंड में एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली जिसके बाद वन विभाग के बीट इंचार्ज के द्वारा लालकुआँ कोतवाली में सूचना दी गई घटना की सूचना के बाद लालकुआँ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है वही जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है साथ ही मृतक युवक के शिनाख्त के निर्देश दिये है इस दौरान एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चन्द्र ने बताया कि युवक का सड़ा गला शव मिला है जिसकी जांच कि जा रही है जांच के दौरान पिछले नवंबर से एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज थी शिनाख्त कराए जाने पर परिजनों द्वारा मृतक की शिनाख्त मोहन चंद्र उप्रेती के रूप में हुई जोकि पिछले लगभग 4 माह से लापता था तथा गुमशुदगी में दर्ज था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Related Posts
महानगर कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक पर गणतंत्रा दिवस…
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन|
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी (जफर अंसारी) हल्द्वानी में देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेश…
दीपक वाली के विधानसभा प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों मैं खुशी की लहर
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी ने राज्य आंदोलनकारी एवं आप नेता दीपक बाली को काशीपुर…
