हल्द्वानी(जफर अंसारी) हल्द्वानी शहर के बढ़ते यातायात और जाम को देखते हुए शहर के 11 चौराहों को चिन्हित कर वहां ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। लेकिन पिछले 1 महीने से ट्रैफिक लाइट लगने के बाद भी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। अब यह ट्रैफिक लाइटें शहर में शोपीस बनी हुई नजर आ रही है, 2 करोड़ रुपए खर्च कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए लगाई गई ट्रैफिक लाइट केवल सफेद हाथी बन कर खड़ी है न तो उसका ट्रायल हो पाया और ना ही संचालन शुरू हुआ है, एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि अभी फोर्स कुंभ ड्यूटी में है लिहाजा कुंभ के बाद जब फोर्स वापस आएगा उसके बाद लोगों को जानकारी देकर इसका ट्रायल शुरू किय्या जाएगा, क्योंकि ट्रायल शुरू करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की जरूरत है तब तक हम रेड लाइट की बदौलत लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि लोगों को इसकी आदत पड़े।
Related Posts
हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का सामान चुराने वाला करोड़पति गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था।…
पुलिस ने 01 चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण……
ख़बर शेयर करें -भवाली- एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को…
खैर के 42 पेड़ों के अवैध कटान से हिला वन विभाग चार सस्पेंड…
ख़बर शेयर करें -रामनगर-आपको बता दे कि तराई पस्चिमी डिवीजन रामनगर की रेज पतरामपुर में इनदिनों हड़कम्प मचा हुआ है…
