काशीपुर-(सुनील शर्मा) प्रशिक्षण कार्यक्रम कमेटी संयोजक उत्तराखंड कांग्रेस इंदु मान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे उत्तराखंड राज्य को लोकसभा सीटों के अनुसार 5 हिस्सों में बांटा गया है । पांचों लोकसभा की 1-1 विधानसभाओं में प्रतिदिन एक ही समय पर विधानसभा स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के इस क्रम में उधम सिंह लोकसभा के हल्द्वानी में, अल्मोड़ा लोकसभा के रानीखेत हरिद्वार लोकसभा के रानीपुर में, पौड़ी और टीहरी लोकसभा के सहित पाँच विधानसभाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुये। प्रत्येक विधानसभा में हर बूथ से दो-दो एजेंटों को चुनाव जीतने हेतु टिप्स दिए गए। जिस तरह 5 विधानसभाओं में प्रशिक्षण कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 2000 बूथ एजेंटों को प्रशिक्षित किया है उसी तरह कल फिर पाँच विधानसभाओ में यह कार्यक्रम आयोजित कर 70 विधानसभाओं में संपन किया जाएगा | उधर ऊधम सिंह नगर के खटीमा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरतापूर्वक लें। आगामी 2022 के विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रतिनिधि मतदाता सूची और बूथ प्रबंधन के अलावा कांग्रेस पार्टी की अब तक की उपलब्धियों और भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया | उन्होंने बताया कि इसके दूसरे चरण के इस क्रम में बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में हर एक बूथ पर कांग्रेस पार्टी के दो बी एल ए (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षित कर तैयार किया जा रहा है | जिससे पार्टी को जीत हासिल करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी । कार्यक्रम संयोजक इंदु मान ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम चुनाव जीतने के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है |
Related Posts
काशीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी चोरी की 15 बाइकों के साथ 5 बाइक चोर गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें – काशीपुर मैं बीती शाम को पुलिस ने बाइक चोरियों का खुलासा करते हुए चोरी की 1 दर्जन…
यूक्रेन से सकुशल हल्द्वानी वापस पहुंची। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इन्द्रानगर की बेटी..
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है, रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध…
महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरिता चौहान राष्ट्रीय एकीकरण शिविर भुज में प्रतिभाग करेंगे……..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- डॉक्टर पी0दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो स्वयंसेवी (NSS…
