रुद्रपुर (एम् सलीम खान) देवभूमि उत्तराखंड शर्मसार राज्य की राजधानी देहरादून में अनाथ आश्रम में किशोरी से दुष्कर्म (आश्रम में रहने वाला पीड़ित किशोरी का हम उम्र) देहरादून देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून फिर शर्मसार हुई है। राजधानी दून के खडुबुडा क्षेत्र स्थित एक आश्रम में रहने वाली अनाथ किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी किशोरी का ही हम उम्र है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया और उसे उपचार के लिए भेज दिया। देहरादून के खुडबुडा चौकी प्रभारी रवि प्रसाद के मुताबिक अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी की काफी दिनों से तबियत ख़राब चल रही थी। चार माह पूर्व मासिक धर्म न होने के कारण तबियत बिगड़ने के बाद आश्रम प्रबंधन ने इसकी शिकायत देर रात पुलिस को दी। बताया गया कि आश्रम का ही एक किशोर लंबे समय से पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी किशोर आश्रम में ही रहता है। किशोर को आश्रम में ही नजरबंद कर दिया गया है। मेडिकल जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं किशोरी के गर्भवती होने की संभावना है। इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामले की जांच महिला एस आई हिमानी को सौंपी गई है।
Related Posts
गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-पढ़े क्या है पूरा मामला….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में एक 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत…
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में महिला उत्पीड़न निवारण समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में”नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग, देहरादून ,…
केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ अनूठा प्रदर्षन ,देख कर रह जायगे दंग
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। ‘रोज़गार दो या कफन दो’ के नारे के साथ समाजवादी पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकार…
