रुद्रपुर (एम् सलीम खान) कोतवाली पुलिस ने बीती रात अग्रवाल धर्मशाला के पास दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी शौकिया तौर पर तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा था। रविवार देर रात मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही विवाद कर रहे युवकों की तलाशी लेते हुए उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने एक युवक की तलाशी ली तो उनके पास एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआं। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता दर ऊ सैजनी किच्छा निवासी स्वदेश कुमार सिंह बताया है।
Related Posts
LUCC घोटाले से टूटी मातृशक्ति की चुप्पी, देहरादून की सड़कों पर फूटा आक्रोश – सरकार से आपात राहत कोष की मांग….
ख़बर शेयर करें -देहरादून – उत्तराखंड में करोड़ों की ठगी कर फरार हुई लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट…
सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए निर्वाचन आयोग की हां भी जरूरी, 19 अप्रैल को होगा मतदान…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है और इस बीच कई…
यहाँ पब्लिक स्कूल में खेल अध्यापक ने छात्र को किया प्रताड़ित मुकदमा दर्ज…..
ख़बर शेयर करें – काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एक स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर पर छात्र को यातनाएं देने व गाली…
