काशीपुर – (सुनील शर्मा) पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 105 वा जन्म दिवस मनाया गया| इस अवसर पर अग्रवाल सभा और पंडित दीनदयाल पार्क आवास विकास काशीपुर में स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर जन्मदिवस के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया| इस मौके पर कई लोगों ने दीनदयाल के जीवन के विषय में बताया कि वह बहुत ही सादगी का जीवन व्यतीत करते थे और राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति उनका उत्साह और निष्ठा हमेशा प्रेरणा देने वाली रही | हम सभी को उनकी निष्ठा, समर्पण और सादगी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। जनसंघ में महामंत्री रहते हुए उन्होंने कहा मैं राजनीति के लिए राजनीति में नहीं हूँ बल्कि मैं राजनीति में संस्कृति का राजदूत हूँ । राजनीति से संस्कृति का शून्य हो जाना अच्छा नहीं है। तत्पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों सदस्यों तथा तथा अन्य ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया इस अवसर पर मनोज जग्गा राजा सिद्धू मिंटू भटनागर पुष्कर बिष्ट मंजू यादव संतोष देवी आकांक्षा ठाकुर उपस्थित थे।
Related Posts
सदन में पहाड़-मैदान विवाद पर गरमाई राजनीति, मंत्री-विपक्ष में तीखी नोकझोंक! विपक्ष का वॉकआउट, मंत्री ने खेद प्रकट किया
ख़बर शेयर करें – देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा सत्र में शुक्रवार को पहाड़ और मैदान के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ।…
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह का एक्शन प्लान , यातायात नियमों का नहीं दिया ध्यान तो सीधा होगा चालान….
ख़बर शेयर करें -एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में जिले भर में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान जारी बीते एक माह…
हल्द्वानी- दहेज के लिए पत्नी की हत्या के दोषी पति को 14 साल कैद……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– एक लाख रुपये और अपाचे बाइक की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या में…
