नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण को सरकार गंभीर नहीं -भूख हड़ताल व पदयात्रा के बावजूद नहीं चेते

ख़बर शेयर करें -

चमोली। (भरत सिंह गड़िया) नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण के डेढ़ लेन करने को लेकर टैक्सी यूनियन नन्दप्रयाग घाट व कुनियारा महादेव, विनसर महादेव, कांडई, पुल व व्यापार संघ, घाट प्रधान संगठन, क्ष़ेत्र पंचायत संगठन व जनता पिछले चार महीनों से आंदोलनरत है व भूख हड़ताल का 92 वां दिन है। आंदोलनकारी 254 किलोमीटर लंबी पदयात्रा से चलो सरकार के पास पहुंच रहे हैं। पिछले चार माह से जन आंदोलन व तीन माह से भूख हड़ताल जारी है। सरकार इस मामले में घोषणा पर घोषणा कर रही है। ठोस पहल अभी तक नहीं हो पायी है। भूख हड़ताल पर जो आंदोलनाकरी डटे पड़े हैं उनमें वीरेन्द्र साह पूर्व बीडीसी सदस्य पंडेर गांव व मनीष बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत संगठन आदि षामिल हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *