रामनगर – (उधम सिंह राठौर) रामनगर में चोरपानी के पास एक युवक नाहर में गिर गया | जिसके बाद 8 किलो मीटर दूर युवक का शव हुआ बरामद घटना से परिजनों में कोहराम मचा है । रामनगर में आज दूसरी घटना से रामनगर क्षेत्र दहल गया. बता दें कि पहली घटना आज गर्जिया के पास कोसी नदी में 10 वर्षीय युवक के डूबने के बाद हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा. वही फिर रामनगर के चोरपानी के पास से बहने वाली बड़ी नहर में एक युवक गिर गया जिसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आसपास के लोगों ने दी| जिस पर पुलिस की टीम ने तुरंत ही बड़ी नहर में चल रहे पानी को कम करवाया, और युवक का रेस्क्यू शुरू किया गया लगभग दो से ढाई घंटे बाद युवक को रेस्क्यू कर लिया जिसको तुरंत ही उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया | वही फायरबिर्गेड़ निरीक्षक किशोर उपाध्याय ने बताया कि युवक लगभग 35 वर्ष का है, उन्होंने कहा कि युवक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. वही कुछ देर बाद ही युवक की शिनाख्त रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल पान सिंह पुत्र अनिल सिंह नेगी के रूप में हुई. जो टेंपो चलाने का कार्य करता था. सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस अब कल सुबह युवक का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई करेगी।
Related Posts
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- प्रदेश प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग की है। रविवार…
7 नवम्बर को प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु चल रही तैयारियों का जिलाधिकारी उदयराज सिंह किया निरीक्षण……
ख़बर शेयर करें -पन्तनगर- जिलाधिकारी ने पन्तनगर एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि रोड पर सील कोड किया जाये…
खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन व्यवसायियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- (जफर अंसारी) लालकुआं खनन ढुलान में लगे वाहनों का भाड़ा बढ़ाने और रॉयल्टी की दरें कम…
