रामनगर – (उधम सिंह राठौर) मुरादाबाद मानपुर बुध बाजार के पास एक हादसा हो गया हादसा उस वक्त हुआ जब मौहम्मद अली पुत्र शरफुद्दीन उर्फ बबलू अपने परिजनों के साथ ट्रेन से रामनगर घूमने आया था। जहां से वे घूमने के लिए गर्जिया के कोसी नदी में झूला पुल के पास चले गए। नदी के पास मौहम्मद अली का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। जिसे परिजनों ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह बालक नदी के बहाव में बह गया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सुचना दी पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए किलोमीटर दूर बच्चे को बरामद किया। बच्चे को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया |रामनगर के कोतवाल कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया गर्जिया झूला पुल के पास मुरादाबाद निवासी एक 10 साल के बालक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल ले आए और मोर्चरी में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्यवाही सोमवार की सुबह की जाएगी।
Related Posts
भाजपा की प्रचंड जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत-अजय भट्ट..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं …
एसएसपी ने इंदिरा चौराहा का ट्रैफिक निरीक्षण कर सभी विभाग अधिकारी को दिए दिशा निर्देश…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-आपको बता दें रुद्रपुर मुख्यालय में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी गंभीर नजर आ रहे…
हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में आयें 02 नशे के तस्कर, 250 नशीले इन्जेक्शन बरामद….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अन्तर्गत…
