खटीमा(मोहम्मद उस्मान अंसारी) सीमान्त खटीमा क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार करने वाली एक वारदात सामने आई । खटीमा के नौसर गांव का निवासी कलयुगी व्यायाम शिक्षक पंकज प्रजापति एक नाबालिक छात्रा को डरा धमका कर छात्रा के साथ दुराचार कर रहा था। जिससे परेशान छात्रा ने आखिरकार शिक्षक की काली करतूत अपने परिजनों को बताई । जिसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा झनकईया थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी । परिजनों की शिकायत के अनुसार उनकी बेटी जब कक्षा 10 में पड़ती थी तो आरोपी शिक्षक ने खेल के बहाने इधर उधर ले जाकर बेटी के आपत्तीजनक फोटो वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी दे कर वह लगातार पिछले एक साल से उनकी बेटी से दुराचार की वारदात को अंजाम दे रहा था । साथ ही वह बेटी सहित पूरे परिवार को मारने की भी धमकी भी दे रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर झनकईया थाने में पुलिस ने उक्त आरोपी शिक्षक पंकज प्रजापति के खिलाफ धारा 376 और पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया
Related Posts
ऊधमसिंह नगर : HAPL द्वारा मक्के की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु पंतनगर में कार्यक्रम का आयोजन।….
ख़बर शेयर करें -ऊधमसिंह नगर : HAPL द्वारा मक्के की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु पंतनगर में…
7.10 अवैध स्मैक के साथ 01 और नशा सप्लायर पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु…
पार्टी जिला कार्यालय में हुई बैठक में डेंगू के बढ़ते प्रकोप बिजली कटौती सहित तमाम मुद्दों को लेकर आप की हुई बैठक…..
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- आम आदमी पार्टी की एक बैठक पार्टी जिला कार्यालय रानीपुर मोड़ हरिद्वार में हुई जिसमें शहर…
