पढ़िए कहा दर्ज हुआ महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलेएम खन)  रुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया, एक महिला ने थाना ट्रांजिट कैंप में उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला दर्ज कराया है। महिला ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया है। वही महिला ने बताया कि शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी महिला के साथ जोर जबरदस्ती कर चुका है।उस समय परिजनों ने आपस में सुलह नामा कर मामला शांत करा दिया था। ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नंबर की सुबह वह अपने घर में अकेली थी, वही उसका पति नौकरी पर गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला को अकेला देख आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर उसके मुंह को कपड़े से दबा दिया। उसके बाद आरोपी महिला को उठाकर कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वही पीड़ित महिला ने बताया कि वह किसी तरह कमरे से भागकर बाहर निकल गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। वही महिला का आरोप है कि इससे पूर्व भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था लेकिन परिजनों ने उस समय मामला रफा-दफा कर दिया था। वही पीड़ित ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *