सीएम के विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य समय से हो पूर्ण -सीडीओ भटगाई

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर- ऊधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से संबंधित मुख्यमंत्री ने की घोषणाओं के क्रियान्वयन, जिला योजना व राज्य सेक्टर से सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा बैठक ली। सीडीओ आशीष भटगाई ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पहले उस रिपोर्ट की जांच पड़ताल कर लें। सीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्य से सम्बंधित कार्यदाई संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय से पूर्ण किया जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांजिट हास्टल के निर्माण कार्य में गति लाएं। पेयजल आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि खटीमा में 15 दिसंबर तक शेष कार्यों को पूरा करें। संबंधित विभागों व कार्यदाई के साथ विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री ने की घोषणाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डॉ महेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ललित चन्द्र, कृषि अधिकारी एके वर्मा, शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, गन्ना आयुक्त कपिल मोहन,डीआईसी के महाप्रबंधक चंचल बोहरा, जिला युवा कल्याण विभाग के मोहन सिंह, अग्नि शमन अधिकारी वाईबी यादव,समाज कल्याण अधिकारी सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *