पहाड़ और बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लोगों के लिए मुफ्त ओपीडी, देखें किसने दी ये सौगात

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – (जफ़र अंसारी) पिछले दिनों हुई आकस्मिक वर्षा के कारण उत्तराखंड के अनेक क्षेत्रों में आपदा की स्थिति बनी हुई है जगह-जगह से भूस्खलन तथा बाढ़ आने का समाचार प्राप्त हो रहा है जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं और आम जनता त्रस्त है इस आपदा के समय में ब्रज लाल अस्पताल के चेयरमैन रमेश पाल ने सभी बाढ़ ग्रस्त व पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के लिए  अपने यहां कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों को मुफ्त ओपीडी करने का निर्देश दिया है |

बृजलाल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर अजय पाल ने एक वार्ता में बताया बृजलाल हॉस्पिटल में 24 अक्टूबर से 6 नवंबर तक पहाड़ क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अथवा बाढ़ पीड़ित कोई भी व्यक्ति निशुल्क ओपीडी का लाभ ले सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *