रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड में आई आपदा से बाढ़ पीड़ितों को सरकार से मुआवजा दिलाने के लिए अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश से जो तबाही हुई है सरकार उसका जायजा लेकर उसकी भरपाई करें | कांग्रेसी नेता फरीद अहमद मंसूरी ने कहा कि गरीब मानस महंगाई की मार झेल कर जैसे-तैसे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है | उस पर यह आफत की बारिश ने जो कहर ढाया है गरीब मानस बिल्कुल टूट चुका है | लोगों के घरों में 8 ‘8 फिट पानी आने से उस गरीब का सबकुछ तबाह और बर्बाद हो गया | ना उसके पास पहनने के कपड़े, ना खाने का राशन, ना ही कोई जमा पूंजी, | गरीब आदमी सड़कों पर आ गया | यही हाल किसान भाइयों का भी है | किसानों ने कर्ज लेकर अपनी फसलों को तैयार करा और जब फसल काटने का वक्त आया तो भारी बरसात ने गरीब किसान का कुछ नहीं छोड़ा | किसान भी बद से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर है | फसल खराब होने के साथ-साथ उसके सर पर कर्जा भी हो गया | उत्तराखंड सरकार से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों और बेसहारों को किसानों की आर्थिक मदद करके उनका उत्साह बढ़ाएं।
Related Posts
ऑन ड्यूटी आर्मी’ ट्रक से 3.12 करोड़ का गांजा बरामद, STF-मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ख़बर शेयर करें – समाचार प्लस लाइव ऑन ड्यूटी आर्मी’ ट्रक से 3.12 करोड़ का गांजा बरामद, STF-मऊ पुलिस की बड़ी…
हल्द्वानी हिंसा पर बड़ा अपडेट: अब्दुल मलिक का बेटा मोईद गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से पकड़ा…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से…
लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लायंस क्लब काशीपुर…
