लालकुआं (जफर अंसारी) वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने दी पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर किया शहादत को नमन भाजपा नेता तथा पूर्व राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने पुलवामा के शहीदों की दूसरी बरसी पर लाल कुआं के शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र पुलवामा के शहीदों की शहादत को नमन कर रहा है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आतंकियों ने आज के दिन सीआरपीएफ के 40 जवानों को कायराना कार्रवाई करते हुए हमसे छीन लिया था श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर शहीदों की शहादत की तेरहवीं के दिन तहस-नहस कर दिया तथा जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर शहीदों की शहादत का बदला लिया इस अवसर पर चंद्र प्रकाश तिवारी रमेश कुनियाल हीरा सिंह भंडारी बलवंत संभल प्रकाश मिश्रा भी मौजूद थे
Related Posts
दुकान पर इनवर्टर बैटरी खरीदने के बहाने आया चोर,ग्राहकों की आड़ में दिया चोर ने चोरी को अंजाम…
ख़बर शेयर करें – दुकान पर इनवर्टर बैटरी खरीदने के बहाने आया चोर मोल-भाव करने लगा और कुछ देर दुकान…
सड़क बनाना राज्य सरकार, विधायक व सांसद का काम, सभी अपनी सीमा और क्षेत्र में रहकर करें कार्य-विधायक
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – (जफर अंसारी) लाल कुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड मैं ग्राम प्रधान व बीटीसी मेंबरों सड़कों…
तिवारी जी को अमर करने की पहल, महापौर को सौंपा गया ज्ञापन….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – काशीपुर पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद गुड़िया के परिवार द्वारा नगर निगम कार्यालय काशीपुर पहुंचकर विकास…
