हल्द्वानी- कात्यायनी फाउंडेशन हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को कैन्डिल जलाकर श्रद्धाजंलि दी गयी। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष आशा शुक्ला ने कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में आतंकी संगठनों ने हमारे देश के वीर जवानों के वाहन पर हमला किया था जिसमें हमारे कई वीर जवानों ने अपनी शहादत देते हुए देश की सीमाओं को दुश्मन से महफूज कराया था। वहीं शुक्ला ने कहा कि भारतीय सीमा पर लगे जवान आज भी दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देकर सुरक्षित रखने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। संस्था देश के लिए अपने जान देने वाले शहीदों को सैल्यूट करती है। उन्होेंने कहा कि हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व है और संस्था हर साल देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों को सम्मान में कैन्डिल जलाकर उन्हें श्रद्धाजंलि देगी। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष आशा शुक्ला जी, नीरू भल्ला जी, आशा दरम्वाल जी, पार्वती नेगी जी, नीमा गोस्वामी जी, जितेंद्र मेहता जी, कपिल अग्रहरि जी, अतुल जायसवाल जी, विजय साहू जी, रेनू टंडन जी, आदि मौजूद रहे।
Related Posts
मतदान के लिए जागरुक करने के लिए डीएम पंत ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट युगल किशोर पन्त ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के…
कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का किया गया आयोजन……
ख़बर शेयर करें -शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी काकंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में किया गया आयोजन…… हल्दुचौड़-दौलिया स्थित कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल…
नवयुग ने जीता प्रथम वीर बाला तीलु रौतेलि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- वायु स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में वीर बाला तीलू रौतेली बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बाल…
