पुलिस ने बरामद किया 06 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ,दो आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (वसीम अहमद) रुद्रपुर में लगातार मादक पदार्थो की अवैध तस्करी की सुचना मिल रही थी जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक(नगर), क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर द्वारा थाना स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतू टीम का गठन किया । उच्चाधिकारीयों द्वारा दिए गऐ दिशा निर्देशो के पालन में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया गया । दिनांक 09/06/2021 को सायं पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान मोटरसाईकल पर सवार दो व्यक्तियों 1. सोनू पुत्र छिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष और 2. राजू पुत्र छिंदर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम बिंदुखेडा थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर को बिंदुखेडा मोड के पास हाईवे पर रोका गया तो वे पुलिस को देखकर पीछे मुडकर भागने लगे तो पुलिस द्वारा दोनो लडको को घेराबंदी कर बिंदुखेडा मोड के पास हाईवे से गिरफ्तार किया । जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त(पॉपी) 06 किलो 600 ग्राम बरामद हुआ । अभियुक्तगणों द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा कब्जे में रखने और परिवहन करने के अपराध में थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया । बरामद डोडा पोस्त की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50000 रुपये है  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सीमावर्ती इलाकों से डोडा लाकर रुद्रपुर में नवयुवको और चालको को ऊंचे दामो में बेचते है । अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नही जाएगा । रुद्रपुर कोतवाली द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *