रुद्रपुर-(एम सलीम खान) रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर सहित आला पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी । इसके अलावा शहीद स्मारक पर पुष्प, चक्र अर्पित कर साल 1959 में हाट स्प्रिंग लद्दाख में शहीद हुए दस पुलिस कर्मियों सहित देश के 377 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी एस कुंवर ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 का दिन पुलिस लद्दाख में हमारे सीआरपीएफ के जवान सीमा पर गश्त पर निकले थे । उसी दौरान चीन के सैनिकों ने छलपूर्वक हमारे जवानों पर हमला कर दिया। उस समय भारतीय जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को खदेड़ दिया था । इस युद्ध में भारतीय पुलिस के दस जवान शहीद हो गए थे। तब से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाकर जवानों को नमन किया जाता है। और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। एस एस पी ने कहा उन जवानों का हौसला और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।
Related Posts
पौड़ी पुलिस का सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लागने हेतु सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार – शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों किया गिरफ्तार, वाहन सीज करने के साथ ही…
सड़कों पर कांग्रेसी केंद्र सरकार का किया पुतला दहन,, पूरे प्रदेश के अंदर पुतला दहन करने का कार्य कर रही कांग्रेस|
ख़बर शेयर करें – हरिद्वार (वंदना गुप्ता) उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आव्हान पर पूरे प्रदेश में आज केंद्र सरकार…
परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार….
ख़बर शेयर करें -कर्मचारी अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर बैठें धरने पर…. चंपावत – जनपद में…
