लालकुआं (ज़फर अंसारी) उत्तराखंड कांग्रेस सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैंसोडा ने वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ राजेन्द्र सिंह बिष्ट को नैनीताल जनपद के अध्यक्ष व एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्या प्रदेश महासचिव व दयाकिशन कबड़वाल को हल्द्वानी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने उक्त मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर की है। उत्तराखंड कांग्रेस सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैंसोडा ने हल्दूचौड़ में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एन के कपिल की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ राजेन्द्र सिंह बिष्ट को नैनीताल जनपद के अध्यक्ष व एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्या प्रदेश महासचिव व दयाकिशन कबड़वाल को हल्द्वानी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह उक्त ताजपोशी के बाद सहकारिता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और इनकी ताजपोशी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नई शक्ति प्राप्त होगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उत्तराखंड कांग्रेस सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैंसोडा का भी आभार व्यक्त किया। उक्त मनोनयों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एन के कपिल, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र खनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालकुआं सरदार गुरदीप सिंह, जिला महामंत्री एवं विधानसभा कार्यक्रम समन्वयक उमेश कबडाल, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, जिला प्रवक्ता जीवन कबडवाल, जिला महामंत्री गणेश गर्ब्याल, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मीना रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बरेली रोड) अध्यक्ष कैलाश दुम्का, ग्राम प्रधान संगठन हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस जया कबडाल, हरीश बिसौती, रमेश तिवारी, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस हेमवती नंदन दुर्गापाल सहित कई कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है। कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश महासचिव इंद्रपाल आर्या व ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी दयाकिशन कबड़वाल को नियुक्त पत्र सौपते उत्तराखंड कांग्रेस सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैंसोडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और अन्य
Related Posts
देवभूमि को शर्मशार करते जिस्मफरोस, हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट,,,
ख़बर शेयर करें -देवभूमि को शर्मशार करते जिस्मफरोस, हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट,,, हल्द्वानी-(UKN) देवभूमि को शर्मशार करते…
जनता के आशीर्वाद से पूरा होगा स्वच्छ,समृद्ध एवं विकसित रुद्रपुर का संकल्पः विकास शर्मा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने विधायक शिव अरोरा एवं पार्षद प्रत्याशियों सहित अन्य भाजपा नेताओं…
धोखाधडी करने के पश्चात लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- दिनांक 29.04.2024 को श्रीमती लीला देवी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया…
