पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर–  (एम. सलीम खान) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रुद्रपुर में दूसरे दिन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जहाँ उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सरकार से आपदा प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन कर शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नगर की खेड़ा कालौनी, संजय नगर, जगतपुरा सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को सौपा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा प्रभावित लोगों को शीघ्र दस हजार रुपए प्रति परिवार को आर्थिक सहायता, आपदा में हुई जनहानि में जान गंवाने वालों के परिजनों को करीब करीब दस लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। आपदा में किसानों की फसल बर्बाद होने पर किसानों को पचास हजार रुपए मुआवजा देने की मांग भी की। इसके अलावा व्यापारियों के लोन का ब्याज माफ करने, उद्योगपति और राइस मिलों से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा को पचास हजार रुपए का चेक सौंपा।  कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस नेता परिमल राय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, युवा कांग्रेस नेता सुशील गाबा, पार्षद बबीता बैरागी, राजीव कामरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश बावरा, राजेंद्र पाल सिंह राजू, वरुण कपूर आदि मौजूद थे। गदरपुर में भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गदरपुर में भी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को राशन का वितरण किया और उनकी कुशलता की जानकारी ली। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, सुभाष बेहड, रजनीश कुमार, मुकुंद विश्वास आदि मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने बाजपुर,साकैनिया, आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बेहड ने किया किच्छा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का हाल जाना। पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सरवर यार खां के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने बेहड से बातचीत की जहाँ उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों का हाल जाना।

आपदा प्रभावित लोगों को धोखा दे रही है सरकार-

असगाठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने आपदा प्रभावित लोगों को राहत देने के नाम पर सरकार और प्रशासन को लोगों को धोखा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन आकलन के नाम पर आपदा प्रभावित लोगों को धोखा दे रही हैं। सरकार और प्रशासन के राहत कार्यों का धरातल पर कोई असर नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार तत्काल प्रभाव से आपदा प्रभावित लोगों के खातों में आर्थिक सहायता डालें। उन्होंने कहा कि सरकार महज खानापूर्ति करते हुए आपदा प्रभावित लोगों को तीन हजार रुपए की आर्थिक सहायता देकर प्रभावितों को धोखा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन हजार रुपए में वह व्यक्ति क्या करेगा, जिसका सब कुछ बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों को राहत के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है। शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि सरकार आपदा प्रभावित लोगों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं जिससे उन्हें कुछ राहत मिले। सामाजिक संगठनों ने उठाया आपदा प्रभावित लोगों को राहत देने का बीड़ा नगर के अधिकांश हिस्सों में सामाजिक संगठनों ने आपदा प्रभावित लोगों को राहत देते हुए भोजन और कच्चा राशन का वितरण किया।इस दौरान केंद्रीय दिव्यांग कल्याण परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष एम सलीम खान, महिला जागरुकता संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, युवा एकता मंच के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, जनजागरण मंच के महासचिव दिग्विजय सिंह,बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ज्ञान प्रकाश विवेक, मुस्लिम अहमद, नदीम क़ासमी, हरदेव सिंह आदि ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भोजन दवाओं का वितरण किया। वही उन्होंने कच्चे राशन का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को वस्त्र भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *