काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि लगातार दो दिन की भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुयी है। जिस कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। और उन्होंने कहाँ प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की परेशानियों को समझते हुए शीघ्र उचित मुआवजे की धनराशि किसानों के खाते में पहुचाये | भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है उनकी धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बारिश के पानी में डूबे रहने से धान काली होने लगी है, तो वही मटर और सरसों की फसल की बुवाई करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है । एक तरफ बढ़ती हुई महंगाई से आम नागरिक से लेकर किसान बुरी तरह त्रस्त है। वही लगातार बारिश प्राकृतिक आपदा ने किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। जिसकी भरपाई के लिए प्रदेश सरकार को समय रहते करनी चाहिए | और आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों का मुआवजा भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि कागजी कार्रवाई में ना करते हुए धरातल पर कार्य करें | और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की पीड़ा को भलीभांति समझती है।
Related Posts
वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड मैं आत्मा योजना के अंतर्गत किया गया बैठक का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआ- वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड मैं आत्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय पशुपालन फॉर्म फील्ड…
जनहित में डीएम पंत ने पेयजल निगम को मुहैया कराई जमीन….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम की मांग पर तत्परता से…
गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न, 7420.10 लाख की योजना को मिली मंजूरी….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश…
