प्रदेश में खुलेंगे 190 इंग्लिश मीडियम स्कूल

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – (नंदन राम आर्य) अटल उत्कृष्ट विद्यालय से उन बच्चों के सपनों को जरूर पंख लगेंगे जो इंग्लिश मीडियम से पढ़ने का सपना आज तक देख रहे थे, सरकार की इस योजना ने रफ्तार पकड़ ली है और सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द स्कूलों में शिक्षक और पढ़ाई की तैयारियों को भी दुरुस्त कर दिया जाए, बताते चलें कि उत्तराखंड सरकार ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने का प्रस्ताव तैयार किया है और इसको अमलीजामा देने का काम लगभग शुरू हो चुका है पूरे प्रदेश में अब तक 190 इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने जा रहे हैं, इसी तर्ज में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने हल्दुचौड़ इंटर कॉलेज को भी उत्कृष्ट विद्यालय में चयनित किया गया  और उन्होंने इस विद्यालय में पहुंचकर इसका शुभारंभ किया उनका कहना है कि सरकार की मंशा सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *