रुद्रपुर– (एम सलीम खान) नैनीताल जनपद के काठगोदाम थाना क्षेत्र के कालटैक्स में देर शाम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्रेम विवाह से खफा चल रहे मायके वालों ने बेटी को धारदार हथियार से टुकड़ों में काट डाला। वही दामाद पर भी तलवार और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हत्या का आरोप युवती के पिता और भाई पर है, जो फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांट्रैक्टैक्स निवासी पीड़ित पक्ष के राजा ने बताया कि उसके भाई सलमान ने करीब डेढ़ वर्ष पहले घर के पास रहने वाली कायनात के साथ प्रेम विवाह किया था। कायनात के परिजनों इस प्रेम विवाह से खफा थे। जिसके कारण सलमान इसी क्षेत्र में किराए पर कायनात के साथ रह रहा था। राजा के मुताबिक शुक्रवार शाम सलमान कायनात साथ अपने घर जा रहा था। इसी बीच कायनात और सलमान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान कायनात के पिता और भाई ने दोनों पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। कायनात की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सलमान को गंभीर हालत में डा सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ जगदीश चंद्र के मुताबिक सलमान की मां नसरीन की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Posts
चंडक पूजा मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई मीना शर्मा..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) रविंद्र नगर स्थित नेताजी सुभाष मैदान में आयोजित चड़क पूजा के समापन अवसर पर…
डेंगू पसार सकता है पैर, साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में एनएसएस एवं डा. सुशीला तिवाड़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज…
चुनावी तैयारी में प्रशासन आपस मे कॉर्डिनेशन कर काम करने का दिया सुझाव
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी- (ज़फर अंसारी) आगामी विधानसभा चुनावो को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है, हल्द्वानी…
