देहरादून – (एम सलीम खान) देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्रियों से करीब 1 वर्ष से लोहे की चोरी हो रही थी। वही स्थानीय पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए लालतप्पड़ चौकी में तैनात सिपाही स्वपिनल ऋषि सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़वाल के डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि यह सिपाही चोरों के लिए रोड मैप बनाने का काम करता था और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देने के बदले में हर चोरी से 10 से 15000 तक का हिस्सा लेता था। वहीं उन्होंने बताया कि सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी के अनुसार पुलिस ने जांच की तो चोरियों में शामिल मोहम्मद इरशाद निवासी बिजनौर मुकिम्मल निवासी डोईवाला और भोला निवासी ऋषिकेश चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि जब चोरों की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने सिपाही की करतूतों का खुलासा किया।
Related Posts
सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
ख़बर शेयर करें -काशीपुर से लौटते समय गदरपुर के नजदीक हुआ हादसा रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) यहां एक सड़क हादसे में…
महिन्द्रा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- महिन्द्रा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो चोरों…
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्रेष्ठता पुरस्कार के लिए भारत सरकार टीम ने किया सत्यापन….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्रेष्ठता पुरस्कार हेतु भारत सरकार टीम द्वारा आवेदन में…
