सितारगंज – (शम्मी मैहर) बरवा बाग सिसोना में नशा मुक्त अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने नशे बेचने वालों का विरोध किया इस मौके पर मंजू तिवारी, सोनू चंद्रा और गिरीश तिवारी ने कहा हमारी युवा पीढ़ी नशे की लत में पढ़कर बेकार हो रही है | नशा बेचने वालों के यहां छापा मारने पर शराब की कुछ थैलियां और बोतलें बरामद हुई हैं इसी बीच नशा बेचने वालों ने कुछ महिलाओं के साथ मारपीट भी की | बात बढ़ने पर मौके पर पहुंची पूर्व विधायक नारायण पाल की पत्नी कामिनी पाल सिडकुल चौकी में अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कामिनी पाल ने बताया अगर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई है तो हम यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और हम नशा मुक्त सितारगंज चाहते हैं |इसमें हम समस्त महिलाये पूरी तरीके से सहयोग करेंगे अगर पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेगा तो इस आंदोलन को हम और भी आगे बढ़ा कर चलेंगे लेकिन देखना यह है कि पुलिस अपराधियों को कब तक पकड़ती है क्योंकि रिपोर्ट देने के 4 घंटे बाद तक भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं|
Related Posts
स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से 70 मीटर गहरी खाई में गिरने से हुई नवविवाहिता की मौत…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से नवविवाहिता 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई।…
ग्राम बिन्दु खेड़ा में दबगाईयो ने दुकान में की तोड़फोड़
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) एक दुकानदार ने अपने प्रतिद्वंद्वी दुकानदार की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और जबरदस्ती…
गौखेड़ा में चौपाल का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने रखी पेयजल, सड़क और सिंचाई की समस्याएं
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वन विभाग के तत्वाधान में विकासखंड एकेश्वर के गौखेड़ा गांव में बुधवार को विभिन्न विभागों की उपस्थिति…
