कालाढुंगी– (जुबैर आलम) कालाढुंगी के बच्चीपुर धमोला के लोग अपने घरों के पीछे बह रहे एक बरसाती बड़े नाले से परेशान है, ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में नाले में पानी का बहाव बहुत तेज़ होता जिससे घरों में पानी घुस जाता है और जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है ग्रामीण कई बार साशन प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके लेकिन उनकी इस समस्या का आज तक कोई समाधान नही हो पाया है, वही ग्रामीण महिला गंगा देवी ने बताया वह अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ नाले की समस्या को लेकर के न्यूज़ के माध्यम से सरकार को अवगत कराना चाहती है कि हम लोग अपने पूर्वजों के समय से बच्चीपुर धमोला में रह रहे हैं लेकिन यहां इलेक्शन भी होते हैं वोट भी डालते हैं मगर यहां कभी कोई हमारी इस समस्या का हल नही हो पाया है बहते नाले से भय का माहौल रहता है साथ ही बरसात के समय हम लोगों को रात दिन भय बना रहता है कि कोई दुर्घटना ना हो जाए, हम शाशन प्रशासन से नाले पर पत्थरों की दीवार कराने की कई बार मांग कर चुके है लेकिन अब तक कोई हल नही निकाला गया
Related Posts
उत्तराखंड में खेल क्रांति: आठ शहरों में खुलेंगी 23 खेल अकादमियां, खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड सरकार राज्य में खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही…
पुलिस और आरपीएफ ने किया संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च…
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद उधम सिंह नगर केपुलभट्टा थाना…
स्काय एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- स्काय एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री गुरु नानक…
