काशीपुर – (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आप नेता दीपक बाली के नेतृत्व में किला मौहल्ले से जुलूस निकालकर नगर निगम पहुंचकर मेयर के खिलाफ 50 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड से एसआईटी जांच कराये जाने की मांग की। मेयर पर लगे आरोपों की एसआईटी जांच की मांग करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि जब से मैंने मेयर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं तब से मुझे उनके दो गुंडो द्वारा धमकाया जा रहा है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। ये गुंडे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मिटा नहीं सकते। मैंने जनता में वो अलख जगाई है जिससे जनता मेरे जैसे कितने दीपक बाली पैदा कर देगी। बाली ने कहा कि मेयर साहिबा आपने मुझे पूर्व खनन व्यवसाई कहा था। मैंने तो आपके भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक मिनट में अपना व्यवसाय छोड़ दिया। बाली ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर ने कहा है कि उन्होंने शहर में गुंडागर्दी खत्म कर दी। लेकिन उन्होंने खुद ही गुंडे पैदा कर दिये हैं। ये गुंडे हैं सोशल मीडिया के गुंडे। जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई मेयर के खिलाफ कोई पोस्ट करता है ये गुंडे तुरंत रिएक्शन करते हैं। बाली ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बोलने वालों को खामोश करने के लिए मेयर ने इन गुंडों को पाल रखा है। वे इन्हें पेसे देकर ये काम करवाती हैं। बाली ने मेयर को चैलेंज दिया कि यदि वे पाक साफ हें तो वे उनके खिलाफ मानहानि का दावा करें। बाली ने कहा कि यदि मेयर मानहानि का मुकदमा करेंगी तो इस बहाने ही मामले की जांच होगी और दूध का दूध पापी का पानी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नये मुख्यंत्री पुष्कर धामी एक ईमानदार नेता हैं और भ्रष्टाचार के विरोधी हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले का संज्ञान लेकर एसआईटी जांच के आदेश जरूर देंगे ।
Related Posts
अजय सिजवाली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कुमायूं मण्डल के संगठन मंत्री मनोनित,
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – (जफ़र अंसारी) देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने प्रदेश कार्यकारी…
तिरंगा रैली और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या…..
ख़बर शेयर करें -अल्मोड़ा- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम…
आप नेता दीपक बाली बोलें नये जिले बनाने की घोषणा से विपक्षी दल बौखलाए
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- (एम सलीम खान) (काशीपुर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा आप जनहित मुद्दों को लेकर गंभीर) काशीपुर…
