रुद्रपुर – (शादाब हुसैन ) निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली कि एक महिला छोटे बच्चों के साथ रुद्रपुर क्षेत्र में भीख मांगने व सर्कस, मनोरंजन करने का कार्य कर रही है, सूचना मिलने पर एण्टी (हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो एक महिला अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ रुद्रपुर बाज़ार क्षेत्र में नाबालिग बच्चों से सर्कस, मनोरंजन करा रही है। पूछने पर बताया कि खाने के लिए पैसे नहीं होने के कारण अपने बच्चों व खुद के द्वारा भीख मांगकर व स्वयं के बच्चों से सर्कस मनोरंजन कराकर भरण पोषण करने की बात बतायी गयी। तत्पश्चात मौके से सम्बन्धित चाइल्ड लाइन व श्रम विभाग से समन्वय स्थापित किया गया मौके पर श्रम विभाग के निरीक्षक अनिल पुरोहित पहुंचे मौके पर महिला द्वारा बताया गया कि वह दो दिन पहले ही अपने बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ से रुद्रपुर आयी है | उसके सभी बच्चे छत्तीसगढ़ में शिक्षा ग्रहण करते हैं खाने के लिए पैसे नहीं होने के कारण आज ही सर्कस, मनोरंजन करने आये थे। महिला द्वारा पुनः छत्तीसगढ़ वापस जाने की बात कहकर भविष्य में पुनरावृत्ती न करने हेतु बताया। महिला दवारा माफी मांगने व भविष्य में पुनरावृती न करने व स्वयं वापस अपने घर जाने की बात कहने पर महिला और बच्चों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश देकर वापस भेजा गया। तत्पश्चात एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम व श्रम विभाग चाइल्ड लाइन व उपस्थित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं दवारा मौके पर अन्य समस्त जनता के लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरुक किया गया। बाल श्रम करते पाये जाने पर निम्न नम्बरों 1098, 112, 100, 1090 पर सूचित करने हेतु अवगत कराया गया।
Related Posts
रुद्रपुर जिला अस्पताल में अधिकारी हैं मस्त, और जनता जानता है परेशान,पढ़े पूरी ख़बर…………
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-रुद्रपुर जिला अस्पताल में अधिकारी हैं मस्त, जानता है परेशान, भ्रष्टाचारी है चरम पर यह…
छात्रा के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चार साल के कठोर कारावास की सजा….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर -(एम् सलीम खान) 15 वर्षीय छात्रा का स्कूल ले जाने के बहाने आरोपी अपहरण कर उसे…
रुद्रपुर के रिपोर्टर एम् सलीम खान उनके आचरण और गलत बर्ताओ के कारण चैनल से निष्कासित
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-रुद्रपुर के उत्तराखंड खबरनामा न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर एम सलीम खान को उनके गलत आचरण और उनके…
