महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ( शादाब हुसैन ) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम में प्रतिभाग किया | इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखाई दिए | उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में  शामिल होकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस अवसर पर प्रमुख महिलाओं में गरिमा दसोनी, आशा बिष्ट ,आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा, बबीता, खट्टी बिष्ट, नजमा , ममता आर्य, रीना कपूर सहित बड़ी संख्या में अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *