गुजरात – ( समीक्षा ) बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया कि भूपेन्द्र भाई गुजरात के नये मुख्यमंत्री बनेंगे | शनिवार को विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था | विजय रुपाणी कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री है | रुपाणी के इस्तीफे के एक दिन बाद रविवार को भाजपा के विधायकों की बैठक में भूपेन्द्र भाई पटेल को नये सीएम के रूप में चुना गया | केन्द्रीय मंत्री तोमर और प्रह्लाद जोशी को नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा ने विधायक दल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया था | गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और कृषि मंत्री आरसी फालदू के नाम भी चर्चा में थे |
Related Posts
रामपुर में पुलिस मुठभेड़: दो कथित गौकश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
ख़बर शेयर करें -रामपुर में पुलिस मुठभेड़: दो कथित गौकश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली रामपुर के केमरी…
बनभूलपुरा एसओ की फोटो के साथ भ्रामक पोस्ट वायरल, मुकदमा दर्ज…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में एक युवक ने…
चिल्ड्रेन वैली स्कूल (गोरापड़ाव) द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह मे अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- चिल्ड्रेन वैली स्कूल (गोरापड़ाव) द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह मे अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया साथ…
