बीड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं -(ज़फ़र अंसारी)  लालकुआं के वीआईपी गेट बंगाली कॉलोनी निवासी तपन राय पुत्र बापी राय के बीड़ी के लघु उद्योग में अचानक आग लग गई। जब तक आस पास के लोगों  ने आग को बुझाया तब तक आग में लाखों रुपए की नगदी और बीड़ी के बंडल जलाकर राख हो गये । तपन के अनुसार फैक्ट्री में लगी आग में डेढ़ लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपए की बीड़ी के बंडल जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया | और उच्चाधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर सूचित किया । इधर मौके पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने पीड़ित को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट वरिष्ठ मंत्री नेता हरिश चंद्र दुर्गापाल समेत तमाम लोगों ने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की | पीडि़त ने कोतवाली पहुँच कर लिखित में शिकायत दर्ज करायी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *