काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड में कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में हुई घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। जिसका उदाहरण लखीमपुर खीरी की घटना है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जता रहे थे | और भाजपा के लोगों ने किसानों पर क्रूरता से गाड़ियां चड़ाकर यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हिटलर से कम नहीं। किसान अपनी मांगों को लेकर 11 महीने से सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे है, और गरीब किसानों का दुख दर्द बांटने के बजाय सत्ता के मद में चूर केंद्र की मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने का काम कर रही हैं। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया ने कहा 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी | लखीमपुर खीरी की घटना के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
Related Posts
नागालैंड असम की युवती ने रामनगर के छोई में संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फाँसी।…..
ख़बर शेयर करें -रामनगर-शुक्रवार की सुबह नागालैंड की एक युवती ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या घटना…
याचिका खारिज होते ही बोरा की तलाश में दबिश, मुकेश ने मोबाइल नंबर किया बंद, अल्मोड़ा थाने में भी नहीं हुआ पेश
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- महिला कर्मी से दुष्कर्म के आरोप में नामजद नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की…
चलती बोलेरो में मासूम से दरिंदगी की कोशिश, परिजनों की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में महाशिवरात्रि के दिन मंदिर से लौट रही छह साल की मासूम बच्ची के साथ…
