भाजपा जिलाध्यक्ष के घर धमाका , जांच में जुटी टीम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – (जफर अंसारी)  जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, ऐसी ही कहावत उत्तराखंड के हल्द्वानी में सच साबित हुई है, जब देर रात हीरानगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर अचानक एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे उनके घर के अंदर सभी दरवाजे, अलमारियां सहित कई अन्य चीजें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन परिवार के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि घर के अंदर सो रहे भाजपा जिलाध्यक्ष और उनका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर का निरीक्षण किया, छतिग्रस्त घर का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी के मुताबिक घर के अंदर धमाका किन कारणों से हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन यह पूरा धमाका रहस्मयी है, जिसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम मौके पर जांच करने में जुटी हुई है वहीं एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस की फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम ने घर के अंदर सभी जगहों से सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं, जिसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी, उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *