नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड नं- 46 के मालती विहार में किया गया रोड का निर्माण कार्य…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-  नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड नं- 46 के मालती विहार में मनोज पाठक जी के घर से श्री गिरीश चन्द्र तिवारी जी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 24.83 लाख) और दक्ष एनक्लेव में नीरज पाण्डे जी के घर से नवीन जोशी जी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 17.50 लाख) का शिलान्यास एवं वार्ड नं- 47 के कृष्णा विहार में हेम जोशी जी के घर से  गिरीश चन्द्र जोशी जी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य

 

(स्वीकृत लागत रू. 43.60 लाख) का शिलान्यास कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ताविकास भगत जी की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक जी, बिठोरिया मण्डल अध्यक्ष सुरेश गौड़ जी, अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट जी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल जी आदि समस्त स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *