रूद्रपुर – (शम्मी मैहर) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य विकास शर्मा ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने उन्हें सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र भेंट किया और उनसे रूद्रपुर आने का अनुरोध किया। बता दें उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ उनके करीबी भाजपा नेता विकास शर्मा भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान विकास शर्मा ने भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भगत सिंह कोश्यारी को विकास शर्मा ने रूद्रपुर आने का न्यौता दिया। इस दौरान कोश्यारी के साथ उन्होंने राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखण्ड को पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा सीएम मिला है यह खासकर युवाओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को प्रशासनिक कार्यों की अच्छी समझ हैं। निश्चित ही वह उत्तराखण्ड में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। धामी के सीएम बनने का लाभ न सिर्फ युवाओं बेरोजगारों को मिलेगा बल्कि हर वर्ग के विकास के नए द्वार खुलेंगे। कोश्यारी ने उत्तराखण्ड के युवाओं से उत्तराखण्ड और देश की उन्नति के लिए काम करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की ताकत है। युवा अगर सही दिशा में काम करेंगे तो निश्चित ही देश उन्नति के शिखर पर होगा।
Related Posts
महिला आरक्षण और बढ़ते अत्याचार पर भाजपा की चुप्पी चिंताजनक: अलका पाल….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के नाम पर किए जा रहे दावों और वास्तविक धरातल…
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें-केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम सलीम खान) सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को समबद्धता एवं…
पुलिस की कार काटने के बाद इनामी बदमाश ने पिस्टल छीन कर भागा : पुलिस ने किया एनकाउंटर…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – काशीपुर में बीती रात बीते एक वर्ष पूर्व उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में…
