अमृता गिरी व भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाई स्वर्गीय राजकुमारी गिरी की जन्म जयंती

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर–  ( शादाब हुसैन)  अमृता गिरी ने अपने स्वर्गीय माता राजकुमारी गिरी की जन्म जयंती मनाई | इस अवसर पर परिवार के सारे सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने स्वर्गीय राजकुमारी गिरी उर्फ दीदी के निवास स्थान पर पहुंचे |

वहां पहुंचकर सभी लोगों ने हवन में भाग लिया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की |आपको बता दें की राजकुमारी गिरी का कोरोना के चलते निधन हो गया था | उनकी पुत्री अमृता गिरी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकुमारी गिरी की जन्म जयंती मनाई | राजकुमारी गिरी ( भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष) ने रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में अपनी आखिरी सांस ली थी उनकी मृत्यु के बाद से ही उनके  परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में शौक की लहर छा गई है और सभी भाजपा कार्यकर्ता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं अमृता गिरी ने बताया कि मेरी मां और आप सब की दीदी स्वर्गीय राजकुमारी गिरी के अधूरे सपने को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है इस मौके पर रुद्रपुर नगर निगम के मेयर रामपाल ,भाजपा के कुमाऊं संयोजक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के परवेज गुड्डू, हिमांशु शुक्ला, राकेश यादव , अनिल चौहान और  काफी संख्या में लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *