रुद्रपुर- (एम सलीम खान) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सामंती की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सामंती पंजाब में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहें थे। सामंती भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। वही उनकी मौत से उत्तराखंड भाजपा में शौक की लहर दौड़ गई। रुद्रपुर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और युवा भाजपा नेता संजय ठुकराल ने सामंती की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सामंती भाजपा के समर्पित नेताओं में शामिल थे। उन्होंने हमेशा भाजपा को अपना अहम सहयोग दिया था। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
Related Posts
मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद की तैयारियां तेज, अपर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में मूल्य सर्मथन योजनान्तर्गत गेंहू विपणन सत्र…
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस मुस्तैद……
ख़बर शेयर करें -सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु डायल 112 के कर्मचारियों को किया गया ब्रीफ……. सिटी व हाईवे पेट्रोल…
देर शाम टांडा रेंज नर्सरी क्षेत्र में नर कंकाल मिलने से सनसनी
ख़बर शेयर करें -लालकुआं (जफर अंसारी) वन विभाग के टांडा वन क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी प्रांगण में देर शाम युवक…
