रुद्रपुर (एम सलीम खान) (आनलाइन बुकिंग के जरिए होटलों में भेजी जाती थी युवतियां) देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने यहां चल रहे अंतराज्यीय हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पटेल नगर के एक फ्लैट में चल रहे अंतराज्यीय सेक्स रैकेट में शामिल 11 लोग को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने फ्लैट से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री,13 मोबाइल फोन एक लैपटॉप बरामद किया है। वही आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पटेल नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि देहराखास टीडीएचडीसी स्थित एक फ्लैट में लंबे समय से देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर पुलिस ने रविवार को फ्लैट में दबिश दी और एक कमरे में दो युवतियां और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिलें। वही फ्लैट के अन्य कमरे में 6 महिलाएं और मौजूद मिली। पुलिस पूछताछ में एक आरोपी राजीव ने बताया कि उन्होंने काफी समय से यह फ्लैट किराए पर ले रखा है, जहां से वे सेक्स रैकेट चला रहे थे। सेक्स रैकेट चलने के लिए वह भूटान, बांग्लादेश, सहित अन्य राज्यों जिसमें यूपी, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, से युवतियों को देहरादून बुलाते थे। इन युवतियों को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पर्यटन स्थलों और होटलों व अन्य राज्यों में भी भेजा जाता था। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने बताया कि यह सेक्स रैकेट वेबसाइट के जरिए चलाते हैं। उन्होंने एक एस्कार्ट सर्विस की लिंग वेबसाइट पर भी नंबर रखें थे।इस आनलाइन सेक्स रैकेट से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के जिलों के युवक युवतियों जुड़े हुए हैं। वही यह लोग आनलाइन के जरिए बुकिंग कर युवतियों को देहरादून के विभिन्न होटलों में भेजा जाता था। बताया जा रहा है कि यह लोग दस हजार से बीस हजार रुपए के बुकिंग करते थे। जिसका कुछ हिस्सा युवतियों को और कुछ हिस्सा बुकिंग के बीच शामिल दलाल को दिया जाता था।
Related Posts
97 लाख की लागत से बन रहे हिन्दू बरात घर का विधायक ठुकराल ने किया निरीक्षण
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) रम्पुरा वार्ड नंबर 22 में 97 लाख की लागत से बन रहे हिंदू…
ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन की चोरी की घटना तीसरी आंख में हुई क़ैद
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हजारों कीमत की…
एसपी सिटी हल्द्वानी ने सेंट थेरेसा स्कूल के छात्रों को नशे के प्रति किया जागरूक….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने हेतु नशा…
