काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी सदस्य और पूर्व मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अभद्र टिप्पणी के विरोध में कहा कि भाजपा सरकार में संस्कार और मर्यादा की परिभाषा समाप्त हो गयी हैं और भाजपा अपना जनाधार कम होते देखकर गलत बयानबाजी करने पर तत्पर हो गयी हैं। भाजपा अपनी हार सुनिश्चित है जानते हुए अपनी बौखलाहट को प्रदर्शित करने का काम कर रही है। देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की गलत भाषा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की अमर्यादित भाषा भाजपा के लिए कलंक के समान है| जिसके परिणाम भविष्य में बीजेपी को भुगतने पड़ेंगे। भाजपा सरकार प्रदेश में अपनी आखरी सांसे गिन रहीं हैं और मात्र जनता को जाति व धर्म के राजनैतिक बाण चलाकर छलने का काम कर रही है । जब युवाओं को रोजगार, बढ़ती मंहगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य होता है तो धर्म और जातियों में जनता को उलझा कर अपना उल्लू सीधा करने पर लग जाते हैं। आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार का देश व प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से बनना तय है। अलबत्ता पहली बार सन 2002 में जब चुनाव हुए थे, तब जरूर उन्होंने दावेदारी जताई थी। उसके बाद उनके किये विकास कार्यों की वजह से से पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि टिकट देने का निर्णय पार्टी का है।
Related Posts
ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मदर डे सेलिब्रेट किया….
ख़बर शेयर करें -रामनगर – ग्रीन फील्ड एकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीरुमदारा रामनगर में मदर डे मदर्स डे मनाया गया…
झगड़े की सूचना में गए पुलिसकर्मियों से ईट से हमला कर हुड़दंग करने वाले 2 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- पुलिस चौकी रमपुरा में डायल 112 के माध्यम से प्राप्त झगड़े की सूचना में सूचना में…
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसाधन सक्षम का एक दिवसीय नगर निगम रूद्रपुर में किया गया अधिवेशन….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-आपको बता दें समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसाधन मंडल सक्षम के द्वारा नगर निगम रूद्रपुर में एक…
