मनोज सरकार को रामनगर में किया गया पुरस्कृत, टोक्यो पैरालंपिक में जीता था कांस्य पदक

ख़बर शेयर करें -

https://youtu.be/TqF6YvK65iQ

रामनगर- (उधम सिंह राठौर)  टोक्यो पैरालंपिक में मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को रामनगर के आहाना रिसोर्ट में सम्मानित किया गया | मनोज सरकार ने  पैरा बैडमिंटन की s.l श्रेणी में कांस्य पदक जीता था| जो पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है | पदक जीतने पर सावल्दे स्थित आहाना रिजॉर्ट के एमडी कमल त्रिपाठी ने मनोज सरकार को एक लाख रुपये के चेक के साथ सम्मानित किया। ख़ुशी के इस मौके पर मनोज सरकार के साथ उनकी पत्नी रेवा सरकार और दर्ज़नों लोग मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *