रामनगर– (उधम सिंह राठौर) रामनगर के ग्राम ढिकुली में 6 साल की एक मासूम बच्ची घर के समीप स्थित कोसी नदी के किनारे खड़ी थी लेकिन कोसी नदी का जल स्तर बढ़ा होने के कारण किशोरी का पैर फिसला और पानी के तेज़ बहाव के कारण वह नदी में बह गयी | किशोरी के नदी में बहने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया | मौके पर सूचना मिलने ही पुलिस और फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया है। जिसके बाद कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम ढिकुली निवासी इस्लामुद्दीन जोकि ऊंट चलाने का काम करता है, उसकी 6 साल की बेटी आलिया गांव के ही कुछ बच्चों के साथ घर के पीछे स्थित कोसी नदी में मछली मारने गई थी इसी बीच अचानक आलिया का पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गई | पुलिस और परिजनों ने बच्ची की खोजबीन को लेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
Related Posts
प्रदेश की प्रगति, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए भाजपा को वोट दें,,14फरवरी को कमल का बटन इतनी बार दबना चाहिए कि वह दबा ही रह जाये-मुख्यमंत्री धामी
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते…
यूनिटी लॉ कॉलेज के सभागार में हुआ “21वीं सदी में विधि का भविष्य और चुनौतियां”विषय पर संगोष्ठी का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -“21वीं सदी में विधि का भविष्य और चुनौतियां ” विषय पर हुआ यूनिटी लॉ कॉलेज का सभागार….. …
मुख्यमंत्री से मिले दीपक बाली क्षेत्र की समस्याओं निराकरण के लिए……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- भाजपा नेता दीपक बाली ने देहरादून जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्हें…
