रुद्र्पुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार अब सिर्फ 5 महीने की मेहमान है | शर्मा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने लोगों को छलने का काम किया है पिछले साढे 4 वर्ष में भाजपा सरकार की कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है | डीजल पेट्रोल राशन,दाल, रसोई गैस ,खाने का तेल ,सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार इससे बेखबर है |शर्मा ने लोगों को कहा कि वह 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में इस गूंगी और बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें | शर्मा महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के साथ कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी | इस अवसर पर सुमन पाल को महिला कांग्रेस वार्ड ,अध्यक्ष नीतू यादव को महानगर महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष ,सावित्री सक्सेना को महामंत्री और ममता गंगवार को महानगर महिला कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया| शर्मा और ढाली ने सभी महिलाओं का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाधारी गंगवार ,अनिल शर्मा ,जयप्रकाश तिवारी, शैलेंद्र ,मोहन ,किरण राठौड़ ,प्रेमलता, गुरजीत कौर ,मुन्नी ,कुसुम अनिता तिवारी शांति ,सपना राठौर ,पूर्णिमा ,सरोज, राखी, जमुना ,रागिनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे |
Related Posts
पुलिस ने गोवंश सरंक्षण अधि0 में फरार चल रहे आरोपी के घर पर की कुर्की……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर श्री मंजूनाथ टी.सी. द्वारा अपराधियो की धरपकड व उनके…
जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने पुलभट्टा स्थित फ्लाईओवर का किया निरीक्षण….
ख़बर शेयर करें -किच्छा-(एम सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज पुलभट्टा स्थित फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होने एनएचएआई…
मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा…
